फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother beats daughter, FIR lodged against four people

Budaun News: मां ने बेटी के साथ की मारपीट, चार पर एफआईआर

Tue, 16 Sep 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mother beats daughter, FIR lodged against four people
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली की एक किशोरी के साथ उसकी मां समेत चार लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मां समेत चार लोगों के खिलाफ घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। शिवानी पुत्री कुंवरपाल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता की मौत हो गई। उसके बाद उसकी मां विमला देवी और परिवार के लोग उसके साथ गलत व्यवहार करने लगे। बात-बात पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। रविवार की दोपहर इसी के चलते उसकी मां विमला देवी, चाचा पनवेश्वरी पुत्र सुम्मेरी, ताई भानवती पत्नी शिशुपाल एवं तहेरी बहन सोनम पुत्री शिशुपाल ने उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed