फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother and son died due to electric shock after high tension line broke and fell in buduan

Budaun: हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से मां-बेटे की मौत, सपा सांसद ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर की ये मांग

Wed, 31 Jul 2024 09:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 09:53 AM IST
सार

बदायूं के उसावां में मंगलवार की रात करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों घर के बाहर सो रहे थे। हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Mother and son died due to electric shock after high tension line broke and fell in buduan
घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के उसावां में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। कस्बे में घर के बाहर खेत में लगी लोहे की बाड़ पर हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर बुधवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उसावां कस्बा निवासी उमेश राठौर उर्फ नन्हें (35 वर्ष) के घर के बाहर ही खेत है। छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ लोहे का तार लगा रखा है। मंगलवार की रात उमेश और उनकी मां राजेंद्री (65) दोनों अलग-अलग चारपाई पर घर के बाहर सो रहे थे। रात में किसी वक्त हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत की बाड़ पर गिर गया, जिससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Mother and son died due to electric shock after high tension line broke and fell in buduan
मृतकों के घर के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मां को बचाने के लिए दौड़े थे उमेश 
बताया जा रहा है कि रात में उमेश की मां उठीं और खेत की तरफ जाने लगी। तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लगा, जिससे वह चीखकर वहीं गिर गई। चीख सुनकर उमेश जागे और मां को बचाने के लिए दौड़े। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजव व ग्रामीण जुट गए। सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद दोनों के शव हटाए गए। 

एसओ उसावां मान बहादुर सिंह का कहना है कि अभी पंचायतनामा की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजन अभी इस स्थिति में नहीं है कि कोई आरोप लगाए। जो भी तहरीर देंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed