{"_id":"68bdd704d34d9913b3066af5","slug":"mosquitoes-are-breeding-due-to-dirt-and-waterlogging-fever-patients-increased-badaun-news-c-123-1-sbly1001-146562-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंदगी व जलभराव से पनप रहे मच्छर, बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंदगी व जलभराव से पनप रहे मच्छर, बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन
हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव में सड़क पर भरा पानी। संवाद
बदायूं/कुंवरगांव। जिले में इन दिनों बुखार तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात कल्लिया काजमपुर और म्याऊ के रुपापुर गांव के हैं। इन गांवों में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई मरीजों में डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण भी सामने आ रहे हैं। बरसात के बाद से गलियों और रास्तों पर जलभराव बना हुआ है।
जिले में सहसवान के भमरोलिया, समरेर के हंसीगंज, म्याऊं के रुपामई, कादरचौक के खिरिया बाकरपुर, उसावां के जटा, जगत के खुनक, सैदपुर के कल्लिया काजमपुर, हरनाथपुर मुस्तखर्जा आदि में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाए गए। यहां सर्वाधिक लोग बुखार से पीड़ित मिले।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जगह-जगह गंदगी और नालियों का पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी वजह से बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। रविवार को कल्लिया काजमपुर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच की, जिनमें बुखार और कमजोरी के लक्षण पाए गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विभाग ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच और परामर्श की व्यवस्था की। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत का कहना है टीमें लगातार गांव में जा रहीं हैं। वहां पर जाकर दवाइयों को छिड़काव किया जा रहा है।