फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than two lakh students appeared for the first session examination

Budaun News: दो लाख से ज्यादा बच्चों ने दी पहली सत्र की परीक्षा

Tue, 26 Aug 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh students appeared for the first session examination
उच्च प्राथ​मिक विद्यालय कन्या नगर। स्रोत: विभाग
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रथम सत्र परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। 2158 विद्यालयों में एक साथ परीक्षा कराई गई। इसमें दो लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा का आरंभ सुबह प्रथम पाली से हुआ। इस दौरान कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई गई। बच्चों को निर्धारित पाठ्यक्रम से पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से परखा गया। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि और गृह शिल्प विषयों की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ के बच्चों की खेल व शारीरिक शिक्षा, स्काउटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षाओं में हिस्सा लिया। बीएसए अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही विद्यालयों का निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया। परीक्षा केंद्रों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed