{"_id":"68e17dec5bab0089aa049970","slug":"more-than-two-hundred-encroachments-on-drains-along-four-roads-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148359-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चार सड़कों के किनारे नालों पर दो सौ से अधिक अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चार सड़कों के किनारे नालों पर दो सौ से अधिक अतिक्रमण
विज्ञापन
पनबाड़ी में नाले पर बनी दुकान। संवाद
- फोटो : mathura
बदायूं। शहर की चार सड़कों के दोनों किनारे बने नालों पर दो सौ से अधिक अतिक्रमण हैं। नाले से आगे सड़क तक लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे रोजाना जाम लग रहा है। साथ ही नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। तीन साल पहले नगर पालिका ने अतिक्रमण को तोड़ने के लिए नोटिस दिया था लेकिन उसके बाद से कार्रवाई नहीं की है। लोगों ने अतिक्रमण तोड़ने की मांग की है।
जिला और महिला अस्पताल होते हुए परशुराम चौक तक, सुभाष चौक से रजी चौक तक, गांधी ग्राउंड से पनवाड़ी होते हुए सुभाष चौक तक और छह सड़का से पालिका गेट होते हुए लोटनपुरा तक एक मीटर चौड़े नालों पर अवैध निर्माण हैं। इन सड़कों के किनारे 200 से अधिक दुकानें हैं। दुकानदारों ने नाले के ऊपर निर्माण करवाकर सड़क तक कब्जा कर लिया है। इससे 20 फीट चौड़ी सड़क 14 फुट ही बची है। इसलिए दिनभर इन सड़कों पर जाम लगा रहा है। फुटपाथ नहीं है और नाला सफाई न होने के कारण बारिश में जलभराव हुआ था।
-- -- -- -- --
जिला अस्पताल रोड पर रोजाना लग रहा है जाम
- अलीगढ़, एटा, आगरा, दिल्ली आदि के लिए रोडवेज बसें जिला अस्पताल होकर निकलती हैं। सदर तहसील का भी रास्ता इधर से है। इस रोड किनारे नालों पर कब्जा है। कई दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैला रखा है। इसलिए रोजाना इस रोड पर जाम लग रहा है। लोगों का इधर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
रजी से सुभाष चौक तक नाले पर स्थायी कब्जा
- रजी चौक से सुभाष चौक तक सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। लोगों ने नाले पर पक्का निर्माण करवा लिया है। यहां पर 15 मीटर चौड़ी सड़क अब 10 मीटर के करीब रह गई है। इससे ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती। क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा न होने से दिनभर जाम लगा रहता है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि उन्हें मजबूरी में दुकान को आगे लाना पड़ा है।
-- -- -- -- -
एक मीटर चौड़े नाले पर कब्जा, बरसात में जलभराव
- गांधी ग्राउंड से पनवाड़ी होते हुए सुभाष चौक तक एक मीटर चौड़ा नाला है। लोगों ने नाले पर कब्जा करते हुए फुटपाथ तक अपनी दुकानों को बढ़ा लिया है। नाला पूरी तरह से कवर हो जाने की वजह से वहां पर सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में हर साल बरसात के मौसम में इस इलाके में जलभराव की समस्या रहती है।
-- -- -- --
छह सड़का से लोटनपुरा तक 60 जगह पर हो रहा नाले पर कब्जा
- शहर के अति व्यस्ततम चौराहा छह सड़का है। यहां से नगर पालिका गेट होते हुए लोटनपुरा के लिए एक मीटर चौड़ा नाला है। इस नाले पर छह सड़क से लोटनपुरा तक 60 दुकानें है। तीन साल पहले पालिका की ओर से इन लोगों को कब्जा तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था। तब उन्होंने खुद ही नाला सफाई के लिए दुकानों में फर्श को तोड़ा दिया था और नाला सफाई के लिए जेसीबी को जगह दी थी। नाला सफाई होने के बाद में कुछ दुकानों ने फिर से कब्जा कर लिया।
-- -- -- -- -
वर्जन-- --
- कई सड़कों के किनारे चौड़े नालों पर तमाम लोगों ने पक्का निर्माण करवा लिया है। ऐसे अवैध निर्माण को चिह्नित कराया जाएगा। उसके बाद उसे गिराने की कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण गिराने के लिए पूर्व में दी गई नोटिस के बाद कार्रवाई क्यों नहीं हुई, उसकी जांच कराई जाएगी। पालिका की जमीन पर किसी भी प्रकार की अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ पालिका

वर्जन

पनबाड़ी में नाले पर बनी दुकान। संवाद- फोटो : mathura