फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than three lakh adolescent girls will be vaccinated in the district

Budaun News: जिले में तीन लाख से अधिक किशोरियों को लगेगा टीका

Sun, 01 Mar 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
More than three lakh adolescent girls will be vaccinated in the district
बदायूं। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। अभियान के तहत कुल तीन लाख नौ हजार किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण 14-15 आयु वर्ग की किशोरियों का किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण से पहले चयनित किशोरियों को सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बुलाया जाएगा। वहां सबसे पहले उनकी प्रारंभिक जांच और मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही किशोरियों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग भी की जाएगी, ताकि उन्हें टीके की उपयोगिता, सुरक्षा की जानकारी दी जा सके। काउंसलिंग के बाद किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

टीका लगाए जाने के बाद किशोरियों को डॉक्टरों की निगरानी में करीब आधा घंटा स्वास्थ्य केंद्र पर ही रोका जाएगा, ताकि किसी प्रकार की असहजता या दुष्प्रभाव की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। निर्धारित समय के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीकाकरण के बाद किशोरियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे भविष्य में टीकाकरण का रिकॉर्ड सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण का हुआ शुभांरभ
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में दिखा गया। लाइव प्रसारण खत्म होने के बाद में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा की ओर से वहां पर मौजूद लोगों को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, एसीएमओ मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ मो. असलम, डिप्टी सीएमओ डॉ. निरंजन सिंह, डॉ. मो. तहसीन, डॉ. पवन जायसी, धर्मेंद्र, उमेश राठौर, अभय प्रताप सिंह, संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed