फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than one lakh women will be inducted into groups in the new financial year.

Budaun News: नए वित्तीय वर्ष में एक लाख से अधिक महिलाएं की जाएंगी समूह में शामिल

Fri, 03 Apr 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh women will be inducted into groups in the new financial year.
बदायूं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जनपद में एक लाख से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से समूह सखियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चार दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद समूह सखी, महिलाओं को समूह से जोड़ रहीं हैं। समूह में पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्ड धारक, जीरो पावर्टी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष में जनपद को 102890 महिलाओं को समूह से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। निर्देश के अनुसार समूह सखियों को आरआईआरडी की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें कई टीमों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद टीमें गांव में जाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का काम कर रहीं हैं। डीसी एनआरएलएम अखिलेश चौबे ने बताया कि जनपद में पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्ड धारक, जीरो पावर्टी योजना की 102890 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed