फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than one lakh devotees took a dip in the Ganga on Buddha Purnima

Budaun News: बुद्ध पूर्णिमा पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Tue, 13 May 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh devotees took a dip in the Ganga on Buddha Purnima
बुद्ध पूर्णिमा पर कछला घाट पर स्नान करते को उमड़े श्रद्धालु। संवाद
कछला बदायूं। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को कछला गंगा घाट एक लाख से भी अधिक लोगों ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने घाट पर ही यज्ञ, पूजन और अनुष्ठान किए। बुजुर्गों के नाम पर भगत बजवाकर कल्याण की कामना की। कई लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन भी करवाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्याऊ लगवाए गए और शर्बत का वितरण भी हुआ। कई स्थानों पर खीर और पूरी भी बांटीं गईं तो भंडारे भी हुए। अनुमान से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण व्यवस्था बनाने में पुलिस-प्रशासन को दिक्कत आई।
विज्ञापन


डीएम अवनीश राय ने शनिवार को यहां दौरा कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के सभी संबंधित अधीनस्थों को निर्देश दिए थे। नगर पंचायत कछला के कर्मचारी रविवार को ही व्यवस्था बनाने में जुटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुस्तैद दिखे नावों पर तैनात गोताखोर
नावों पर गोताखोर मुस्तैद मिले तो पुल के पिलर्स पर चेतावनी लिखी होने के चलते लोग उधर नहीं गए। जिन्होंने उधर जाने का प्रयास किया, उन्हें लाउडस्पीकर से चेतावनी देकर रोक दिया गया। गंगा में दो गहरे स्थानों पर खतरे के संकेतक भी लगाए गए। सुबह एसडीएम सदर मोहित कुमार ने गंगाघाट का दौरा किया। अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत की टीम लगातार नजर रखे रही।




घाट मार्ग पर भीड़, जाम में रेंग-रेंगकर चले वाहन
बाइक, ट्रैक्टर-ट्राॅली और अन्य वाहनों के कारण सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में दोपहर तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। कई थानों की पुलिस और यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। प्रशासन ने एक दिन पहले रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की थी, जिसके चलते कुछ हद तक स्थिति नहीं बिगड़ी।



40 हजार का था अनुमान, पहुंचे एक लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगा घाट पर 40 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद एक लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया।

बुद्ध पूर्णिमा पर कछला घाट पर स्नान करते को उमड़े श्रद्धालु। संवाद

बुद्ध पूर्णिमा पर कछला घाट पर स्नान करते को उमड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed