{"_id":"697bba36b06ce762db0a2b1c","slug":"more-than-80-meters-of-cable-were-removed-due-to-outstanding-dues-exceeding-25000-badaun-news-c-123-1-sbly1006-156067-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 25 हजार से अधिक बकाया पर 80 मीटर उखाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 25 हजार से अधिक बकाया पर 80 मीटर उखाड़े
विज्ञापन
बिल्सी के गांव खैरी में मीटर उखाड़ती टीम। संवाद
बिल्सी। बिजली निगम ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वसूली अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब 80 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़ दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बकायेदारों में हड़कंप मच गया।
एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि विभाग की ओर से बकाया वसूली अभियान को गंभीरता से लिया जा रहा है। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह वसूली अभियान एक माह तक निरंतर चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यदि बकायेदार निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करते हैं तो आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
ओटीएस शिविर में डेढ़ लाख हुए जमा
सैदपुर। बृहस्पतिवार को ओटीएस योजना के द्वितीय चरण के तहत ग्राम हतरा में आयोजित शिविर में करीब डेढ़ लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई। 20 उपभोक्ताओं की बिल और मीटर संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया। 12 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में एक मुश्त राशि से जमा कराकर लाभ उठाया। 16 उपभोक्ताओं ने ओटीएस का नया रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन
शिविर में जेई रामस्वरूप ने बताया कि छूट के मूलधन में 20 प्रतिशत और सरचार्ज माफी का चरण 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगा, इसलिए सभी उपभोक्ता अधिक लाभ के लिए अपना पंजीकरण तिथि से पूर्व करवा लें। इस अवसर पर विक्रम सिंह, मछकेंदर, ओमप्रकाश, अर्जुन, शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद