फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Furniture craftsman killed after being hit by a speeding vehicle

Budaun News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत

Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Furniture craftsman killed after being hit by a speeding vehicle
जीवन शर्मा की फाइल फोटो।
उझानी। मायके से पत्नी को विदा कराने बाइक से जा रहे फर्नीचर कारीगर जीवन शर्मा को सामने से तेज रफ्तार आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। लहूलुहान कारीगर को लेकर एंबुलेंस कर्मी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा शनिवार अपराह्न करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड पर गंगोरा मोड़ के पास हुआ। मृतक जीवन शर्मा कस्बे में कल्याण सिंह चौक के पास सरौरा मोहल्ले की नवसृजित कॉलोनी में रहते थे। बड़े भाई अरुण शर्मा ने बताया कि जीवन की ससुराल बिनावर के गांव बल्लिया में है। उनकी पत्नी खुशबू पिछले दिनों मायके गई थी। वह उन्हें ही बुलाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन

घर से महज दो-तीन किमी ही तय कर पाए होंगे कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने फोन करके एंबुलेंस बुला ली। तब तक वे भी मौके पर पहुंच चुके थे। एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने हादसे के बारे में मृतक के परिजनों से जानकारी की। वह हेलमेट भी लगाए थे। अरुण ने पुलिस को बताया कि हादसा किसी भारी वाहन की टक्कर से हुआ है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। हादसे के बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जीवन की मौत की सूचना के बाद नाते- रिश्तेदार और उनके परिचित भी घर पर पहुंच गए।


बच्चों संग पत्नी हुई बदहवास
फर्नीचर कारीगर जीवन शर्मा की मौत की खबर मिलते ही पत्नी खुशबू अपने दोनों बच्चों (शुचि और यश) के साथ रोती-बिलखती घर लौट आई। खुशबू ने परिजनों को बताया कि बाइक लेकर घर से निकलने से कुछ देर पहले ही उनकी पति से बात हुई थी। कह रहे थे कि तैयार रहना, आज ही लौटना है। जीवन के पिता बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। जीवन छह भाई थे। इनमें अरुण प्रापर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि जीवन बहुत लगनशील थे।


डहरपुर इंटरचेंज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत



दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे के डहरपुर इंटरचेंज के पास शुक्रवार सुबह घायल मिले बाइक सवार युवक की बरेली पहुंचते ही मौत हो गई।



मेरठ से बाइक से हरदोई अपने घर जा रहे श्रीनिवास (45) पुत्र उदय प्रताप (निवासी जट्टा) डहरपुर इंटरचेंज के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। गंगा एक्सप्रेस-वे पर मौजूद एबुलेंस से उनको दातागंज सीएचसी भेजा गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया। उनके भाई श्रीचंद ने बताया कि बरेली पहुंचने पर श्रीनिवास इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घायल की मौत बरेली जिले में हुई है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनके गंभीर घायल अवस्था में पड़े होने पर उनके साथ हुए हादसे की जानकारी कराई जा रही है। संवाद
--

जीवन शर्मा की फाइल फोटो।

जीवन शर्मा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed