{"_id":"6ad3e01ab107c54dba0c76c6","slug":"21-magistrates-deployed-for-law-and-order-during-dussehra-9-kept-in-reserve-badaun-news-c-123-1-bdn1037-175673-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दशहरा पर कानून व्यवस्था के लिए 21 मजिस्ट्रेट तैनात, 9 रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दशहरा पर कानून व्यवस्था के लिए 21 मजिस्ट्रेट तैनात, 9 रिजर्व
विज्ञापन
बदायूं। विजयदशमी (दशहरा) 20 अक्तूबर को है। त्योहार पर कानून-शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर 21 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जबकि 9 मजिस्ट्रेटों को रिजर्व रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें भी मौके पर भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने आदेश जारी करते हुए बताया कि शहर के साथ ही जहां-जहां रावण दहन, रामलीला और शोभायात्राएं होती हैं, वहां मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों को पेयजल आपूर्ति, मुख्य मार्गों पर चूना डलवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मुख्य मार्गों से निराश्रित गोवंश को हटाने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भड़काऊ पोस्टर-पंफलेट न छापने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही जनपद में बीएनएसएस की धारा 163 प्रभावी है, जिसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। संवाद