फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Engineer returning from Greater Noida dies after vehicle collision on expressway

Budaun News: ग्रेटर नोएडा से लौट रहे इंजीनियर की एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से मौत

Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Engineer returning from Greater Noida dies after vehicle collision on expressway
आदर्श तिवारी फाइल फोटो
इस्लामनगर। नौकरी से छुट्टी लेकर बुलेट बाइक से घर लौट रहे इंजीनियर आदर्श तिवारी (25) की गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा चंदोई टोल प्लाजा से बनकोटा की ओर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भुसाया के सामने हुआ। आदर्श की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पिता के इकलौते बेटे थे। बेटे की मौत ने परिवार की खुशियां छीन ली।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के चिलबिला कोतवाली नगर निवासी आदर्श तिवारी ने एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद तीन महीने पहले ग्रेटर नोएडा में नौकरी शुरू की थी। शुक्रवार की देर रात छुट्टी मिलने पर वह अपनी बुलेट बाइक से घर के लिए निकले थे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव भुसाया के सामने पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराया। बाइक के नंबर और युवक के मोबाइल फोन व आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार
आदर्श की नौकरी लगने से परिवार बेहद खुश था। पिता शशिकांत तिवारी बेटे का घर बसाने की तैयारी कर रहे थे। शादी के लिए रिश्ते भी आने लगे थे। आदर्श अपनी बहन शिवानी से दो साल बड़ा था। परिवार को उम्मीद थी कि बेटे की नौकरी के बाद घर में खुशियों का नया दौर शुरू होगा, लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया। फोन पर बातचीत पर पिता शशिकांत तिवारी ने बताया कि बेटे ने नौकरी लगने के बाद खुशी-खुशी बुलेट बाइक खरीदी थी। उसी बाइक से वह घर लौट रहा था।

घर पर नहीं दी बाइक से आने की सूचना
पिता शशिकांत तिवारी ने बताया कि बेटे से हुई फोन पर बातचीत के दौरान छुट्टी नहीं मिलने की बात बताई थी। इसलिए वह अभी घर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद वह बाइक से घर आ रहे थे इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं थी। पुलिस की ओर से फोन आने पर हादसे की जानकारी हुई। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत से पिता की हालत ऐसी है कि वह बेटे का शव देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए परिवार के अन्य सदस्य बदायूं पहुंचे।



शुक्रवार देर रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में युवक की मौत हुई। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - आलोक सिद्धू, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed