फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Moneylenders demanded extra interest, beat up people when they protested

Budaun News: सूदखोरों ने अतिरिक्त मांगा ब्याज, विरोध करने पर पीटा

Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Moneylenders demanded extra interest, beat up people when they protested
बदायूं। बिल्सी के एक व्यापारी ने सूदखोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि उसने उधार लिए रुपये मय ब्याज के सूदखोर को लौटा दिए। इसके बावजूद वह अतिरिक्त रुपये की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

बिल्सी कस्बा के मोहल्ला एक निवासी देवल ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि कछला के एक युवक से उन्होंने 4.70 लाख रुपये उधार लिए थे। उसका ब्याज समेत 6.70 लाख रुपये बना था। इसमें से उन्होंने 3.93 लाख रुपये नकद व 2.77 लाख रुपये युवक के पिता के बैंक खाते में ट्रांसफर किए, लेकिन सूदखोर युवक अधिक ब्याज लगाकर अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगा। दो जुलाई की सुबह दस बजे वह अपनी दुकान पर जा रहे थे। तभी युवक ने उन्हें फोन करके सहसवान में कछला मोड पर बुलाया। यहां युवक समेत चार लोग मिले। चारों लोगों ने उसने रुपये की मांग की। उन्होंने ब्याज समेत रुपये देने की बात कहीं। इस पर आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि कार में रखी लोहे की रॉड व डंडे से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed