फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Money will rain today, business is likely to cross 100 crores

Budaun News: आज बरसेगा धन, कारोबार 100 करोड़ के पार जाने की संभावना

Tue, 29 Oct 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Money will rain today, business is likely to cross 100 crores
बाजार में खीलें-​खिलौने खरीदते लोग। संवाद
बदायूं। धनतेरस आज मनाई जाएगी। इसके लिए कारोबारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में कार बाजार, मोटरसाइकिल बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन और सराफा बाजार सज गए हैं। बाजार में ग्राहकों के लिए तरह-तरह के आकर्षण उपहार वाली स्कीम रखी गईं हैं। धनतेरस पर कार व बाइक की खरीद करने वालों ने पहले ही बुकिंग करा ली है। कारोबारियों के अनुसार, इस बार दिवाली पर बाजार सौ करोड़ के पार जाएगा।
विज्ञापन





दुल्हन की तरह सजा इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार
धनतेरस से लेकर दिवाली तक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बड़ा कारोबार होता है। धनतेरस पर लोग नए फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेब आदि घर ले जाना चाहते हैं। ऐसे में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बाजार में अलग-अलग कीमतों के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम शोरूम और दुकानों में रखे हुए हैं। आहूजा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक वरुण आहूजा का कहना है कि धनतेरस पर नया सामान खरीदने का क्रेज रहता है। धनतेरस के लिए 120 आइटम की बुकिंग हो चुकी है। इस बाद इलेक्ट्राॅनिक बाजार दस करोड़ का रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन




स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों से सजा बाजार
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसे में बाजार स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन से बाजार सज गया है। इस दिन महिलाओं की कोशिश रहती है कि रसोई से जुड़ा कोई न कोई बर्तन धनतेरस पर घर लेकर जरूर जाएं। बर्तन विक्रेता शिवशंकर ने बताया कि बाजार में स्टील, पीतल, तांबे के नए डिजाइन के बर्तन उपलब्ध हैं। स्टील के बर्तन वजन और वैरायटी के हिसाब से हैं। बर्तन बाजार का कारोबार करीब 10 से 12 करोड़ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन खरीदने के लिए उमड़ेगी भीड़
धनतेरस पर लोग नया वाहन घर लाना पसंद करते हैं। इसके लिए पहले से ही बुकिंग करा लेते हैं और धनतेरस पर घर लेकर आते है। हीरो के प्रोपराइटर अनमोल गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के लिए करीब 240 स्कूटी और बाइक की बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर इस बार वाहन बाजार करीब 30 करोड़ के आसपास रहने की संभावना है।



ग्राहकों के स्वागत में सजा सराफा बाजार
धनतेरस पर सराफा बाजार में भी खूब रौनक रहेगी। इस दिन सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वर्तमान में सोने का भाव 81,700 रुपये प्रति दस ग्राम तक चल रहा है। सराफा कारोबारी प्रमुख वैश्य ने बताया कि धनतेरस पर लोग आभूषणों के साथ ही चांदी और सोने के सिक्के भी खरीदते हैं। हालांकि चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी डिमांड रहती है। उन्होंने बताया कि इस बाद सर्राफा बाजार करीब 40 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।


खीले-खिलौने व अन्य सामान की खरीदारी को भी उमड़ रही भीड़
बाजार में खीले खिलौने, कपड़े, मेवा व सजावटी सामान खरीदने के लिए भी खासी भीड़ उमड़ रही है। दिवाली के लिए लोग नए कपड़े खरीद रहे हैं। सूट, लहंगा आदि कपड़ों के बाजार में इस समय खासी रौनक है। इस बार कपड़ाें का बाजार भी करीब पांच करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद हे। इसके अलावा ड्राई फ्रूट का बाजार भी गर्म है। दिवाली की तैयारी के लिए लोग सजावटी सामान खरीद रहे हैं। मूर्तियों का बाजार आदि मिलाकर पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है।






पूजन मुहूर्त (सुबह में)

पूर्वाह्व 10:32 से रात 10:29 तक चर शुभ योग

सुबह 04:32 से 09:14 तक लाभ योग

सुबह 09:14 से 10:29 अमृत योग

(राहुकाल सुबह 03:00 से शाम 04:30 बजे तक )



शाम में पूजन मुहूर्त प्रदोष काल में

प्रदोष काल- पूर्वाह्न 10:00 के बाद




वस्तु क्रय मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पं. गिरीश शर्मा के अनुसार, खरीदारी विशेषता दोपहर या इसके बाद में की जाए, क्योंकि त्रयोदशी 10:32 दोपहर से शुरू होगी, हालांकि शाम तीन बजे से 4:30 बजे तक राहु काल रहेगा। वहीं शाम 04:32 बजे के बाद रात तक योग शुभ रहेगा। विषम परिस्थिति में धनतेरस के कार्य 01 नवंबर की सुबह से दोपहर 01:16 बजे तक भी किए जा सकते हैं।



यम दीपदान
शाम को प्रदोष काल में (10:00 के बाद रात तक)

यह करें उपाय
चौमुख दीपक ले, इसमें तिल का तेल प्रयोग करें। दीप में साबुत उरद, खील-खिलौने, कच्चे चने डाले, रोली-चावल से पूजा करें और जल छोड़े। ॐ यम देवाय नमः मंत्र का जाप कर सभी सदस्य मंगल की कामना करें। इससे कुबेर और यमराज प्रसन्न होते है। घर में धनधान्य की वृद्धि होती है। रोगों का शमन होता है। अकाल मृत्यु नहीं होती है।

बाजार में खीलें-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

बाजार में खीलें-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

बाजार में खीलें-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

बाजार में खीलें-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

बाजार में खीलें-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

बाजार में खीलें-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed