Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mold found in sweets from Naina Sweets; three people fall ill

Budaun News: नैना स्वीट्स की मिठाई में मिली फफूंदी, तीन की बिगड़ी तबीयत

Thu, 19 Nov 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mold found in sweets from Naina Sweets; three people fall ill
बदायूं। शहर के नैना स्वीट्स की दुकान से खरीदी गई मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिवपुरम निवासी बृजनंदन लाल गुप्ता का आरोप है कि नैना स्वीट्स से खरीदी गई मिठाई के अंदर सफेद और हरी फफूंदी मिली। परिवार के तीन सदस्यों ने बिना देखे ही मिठाई खा ली। सभी की तबीयत बिगड़ गई। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर दो निवासी बृजनंदन लाल गुप्ता के परिवार ने 16 नवंबर को नैना स्वीट्स से मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचने पर जब मिठाई खाई तो घर के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। बाद में मिठाई का डिब्बा चेक किया तो अंदर सफेद और हरी फफूंदी मिली। मामले को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से मामले की जांच कर मिठाई के नमूने लेने और संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


हालात बिगड़ने पर मेदांता हॉस्पिटल से किया संपर्क
बृजनंदन लाल गुप्ता ने बताया कि ओम गुप्ता की बाइपास सर्जरी हो चुकी है। जब उन्होंने मिठाई खाई तो उनकी तबीयत खराब हो गई, जिस पर रात में ही मेदांता अस्पताल संपर्क किया। वहां से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से देखने के बाद में दवाइयां लिखी गईं। तब रात में पथिक चौक स्थित मेडिकल से दवाइयां लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। न ही कोई शिकायत ही की गई है। बृहस्पतिवार को मामले को दिखवाएं। पीड़ित से भी बात करेंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -सीएल यादव, सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय)


हमारे यहां से ऑनलाइन जोमैटो के माध्यम से छैने और परमल गए थे। शिकायतकर्ता से बात हुई थी। हमने अपने यहां पर दिखवाया। सब सही था। तबीयत बिगड़ने का कारण कुछ और हो सकता है। -अनेकपाल, मालिक नैना स्वीट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed