Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mohini Maurya became the 'Best Ranger' at the training camp.

Budaun News: प्रशिक्षण शिविर में बेस्ट रेंजर बनीं मोहिनी मौर्य

Thu, 05 Nov 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mohini Maurya became the 'Best Ranger' at the training camp.
बदायूं शहर के नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री काॅलेज में रोवर्स-रेंजर्स शिविर के समापन पर श
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री काॅलेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट पर मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कीं। बच्चों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर खिलाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य डाॅ. प्रशांत कोहली ने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें, हर चुनौती का सामना करें। धैर्य रखें, अपने कार्य को ईमानदारी से करें। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। इससे पूर्व प्रो. मनवीर सिंह ने स्काउट ध्वज फहराया।
विज्ञापन

स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा संघर्ष करें, अनुशासित रहें। नि:स्वार्थ सेवा बच्चों को देशभक्त और क्रांतिकारी बनाती है। रेंजर वर्ग में सावित्रीबाई फुले टीम प्रथम, भारत माता द्वितीय और लता मंगेशकर टीम तृतीय स्थान पर रही। नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रू प्रथम और भगवान परशुराम क्रू द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता टीम और क्रू के सदस्यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। बेस्ट रेंजर मोहिनी मौर्य, उर्वशी , दीपांशी और रोवर राघव को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर डाॅ. रवि भूषण पाठक, डाॅ.सत्यम मिश्रा, डाॅ. बीएन शुक्ला, डाॅ. विक्रांत उपाध्याय, डाॅ. सुषमा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed