फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Model indoor multi-sports court to be built at GIC at a cost of 3.82 crore.

Budaun News: जीआईसी में 3.82 करोड़ से बनेगा मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट

Sun, 07 Jun 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Model indoor multi-sports court to be built at GIC at a cost of 3.82 crore.
इसी कॉलेज बनेगा इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट। संवाद - फोटो : 1
बदायूं। शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को निखरने का अब मौका मिलेगा। जीआईसी परिसर में 3.82 करोड़ की लागत से मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने परियोजना को मंजूरी देते हुए धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को नौ माह की समय सीमा दी गई है। स्टेडियम के निर्माण से शहर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले का मुख्य स्पोर्ट्स स्टेडियम बिल्सी रोड पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित है। दूरी के कारण कई खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं कर पाते। इसी समस्या को देखते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से शहर के अंदर इंडोर खेल परिसर स्थापित करने की मांग की थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब यह परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जीआईसी परिसर के एक जर्जर भवन को ध्वस्त कर आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। करीब 11 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बनने वाले इस भवन की ऊंचाई 25 फुट होगी। इसमें छह चेंजिंग रूम, दस शौचालय और खिलाड़ियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण की जिम्मेदारी बरेली की कुमार ट्रेडिंग कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेलों की मिलेगी सुविधा
मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल प्रशिक्षण सहित कई अन्य इनडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इससे जिले की प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा। वे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर सकेंगे।


शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। जिले में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेहतर संसाधनों की आवश्यकता है। इंडोर स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और जिले की खेल प्रतिभाएं नए मुकाम हासिल कर सकेंगी। -महेश चंद्र गुप्ता, विधायक

इसी कॉलेज बनेगा इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट। संवाद

इसी कॉलेज बनेगा इंडोर मल्टीस्पोर्ट्स कोर्ट। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed