{"_id":"6801674eb431f71533064158","slug":"mobile-purchasing-centers-are-not-reaching-villages-middlemen-dominate-badaun-news-c-123-1-sbly1018-137729-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गांवाें में नहीं पहुंच रहा मोबाइल क्रय केंद्र, बिचौलिया हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गांवाें में नहीं पहुंच रहा मोबाइल क्रय केंद्र, बिचौलिया हावी
विज्ञापन
म्याऊ के सहकारी समिति पर की जा रही गेहूं की खरीदी। संवाद
बदायूं। गांव-गांव जाकर गेहूं खरीद का आदेश सिर्फ फाइलों तक ही सीमित है। मोबाइल क्रय केंद्र कहीं नहीं पहुंच रहा है। स्थिति यह है कि बरीपुरा, पेंपल, इटौआ, मुड़िया, गरगईया आदि गांवों में गेहूं की खरीद ही नहीं हो पाई है। अफसरों और क्रय केंद्र प्रभारियों की लापरवाही से खरीद कम हुई है।
सरकारी क्रय केंद्रों के प्रति किसानों की बेरुखी देखते हुए गांव-गांव जाकर गेहूं खरीदने की योजना बनाई गई थी। इसके जिले में 36 मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए। बिसौली तहसील में गांव बरीपुरा के सोमेश मिश्रा ने बताया कि उनके पास 30 बोरी गेहूं है। गांव में ही इसकी बिक्री के लिए मार्केटिंग इंस्पेक्टर से बात की थी, लेकिन कोई नहीं आया। पेंपल के रामपाल, इटौला के हरिओम, गरगईया के सुधाकर समेत क्षेत्र के बड़े किसानों का कहना है कि सरकारी क्रय केंद्र का कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं आया है। गांव में तो व्यापारी ही गेहूं खरीद कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि गांव आए व्यापारी 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल में गेहूं खरीद रहे हैं। विभाग के अनुसार 2730 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद मोबाइल क्रय केंद्रों से ही हुई है। जबकि कुल खरीद 6601 एमटी बताई गई है।
--
उसावां में चल रहे हैं दो खरीद केंद्र
उसावां में दो खरीद केंद्र संचालित हैं। इसमें एक केंद्र के सचिव ने एआर कोआपरेटिव को बताया था उसावां में किसान नहीं आ रहे हैं। इसलिए उनका केंद्र बितरोई कर दिया जाए। इस पर उनका सेंटर बितरोई कर दिया गया लेकिन सेंटर उसावां में ही चल रहा है।
विज्ञापन
--
गेहूं खरीद में आई है तेजी
खाद्य एवं विपणन अधिकारी अतुल वशिष्ठ ने बताया कि ज्यादातर गेहूं की खरीद गांव में जाकर ही की गई है। क्रय केंद्र पर बहुत कम किसान आ रहे थे। अब गेहूं खरीद में तेजी आई है। गेहूं की बिक्री के लिए अब किसी तरह की पाबंदी भी नहीं रह गई है। बस किसान को पंजीकरण कराना है।
-- -- -- -
बिल्सी के दो केंद्रों पर 1265 क्विंटल की हुई खरीद
बिल्सी। नगर की गल्ला मंडी में आरएफसी के दो क्रय केंद्रों पर अब तक 1265 क्विंटल खरीद हो सकी है। केंद्र प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया 12 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। संवाद
--
जिले के आंकड़े
- 114 क्रय केंद्र
- 62,500 मीट्रिक टन का है लक्ष्य
- 6601 मीट्रिक टन की हुई है खरीद
- 18000 मीट्रिक टन हुई थी पिछले वर्ष खरीद