{"_id":"98b5df51a7b1cce7e21ce2522968c1c1","slug":"mlc-polls-under-tight-security-will-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: कड़ी सुरक्षा में मतदान आज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: कड़ी सुरक्षा में मतदान आज होगा
बदायूं।
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए बदायूं स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कराने को सभी 16 पोलिंग पार्टियां आवश्यक सामग्री के साथ पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच गई हैं। इस चुनाव में सपा से बनवारी सिंह यादव और भाजपा से जितेंद्र सिंह यादव मैदान में हैं। मतदान के मद्देनजर पैरा मिलेट्री फोर्स और पुलिस तैनात रहेगी। तीन मार्च को प्रात: आठ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा। जिले में कुल 2177 वोटर हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1169 और 1008 महिला मतदाता हैं।
बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शंभूनाथ ने कलक्ट्रेट पहुंच कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। मतदान सामग्री वितरण के लिए लगाई गई टेबलों पर जाकर मतपत्रों का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियों को रात्रि में मतदान केंद्र पर ही विश्राम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बिना पहचान पत्र के किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र में प्रवेश न करने दिया जाए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगभग 25 सुरक्षा कर्मियों के अलावा पैरा मिलेट्री फोर्स भी लगाया जाएगा। मतदान केंद्र में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। फर्जी मतदान करने वाले को सीधे जेल भेजा जाएगा।
महिला मतदाता पर्स भी नहीं ले जा सकेंगी
एमएलसी के लिए मतदान के दिन महिला मतदाता मतदान केंद्र में पर्स लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगी। किसी प्रकार के तरल पदार्थ, कागज, पेन, पेंसिल और मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि को मतदान केंद्र में मतदाता नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
सिविल कर्मी करेंगे जामा तलाशी
एमएलसी मतदान दिवस को मतदाताओं की तलाशी पुलिस विभाग के सुरक्षा कर्मियों द्वारा नहीं ली जाएगी। महिलाएं और पुरुष मतदाताओं की प्रवेश द्वार पर तलाशी के लिए प्रत्येक केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को लगाया गया है। महिला मतदाताओं की आगंनबाड़ी कार्यकत्री और पुरुष मतदाताओं की ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा शालीनता पूर्वक जामा तलाशी ली जाएगी।
एमएलसी चुनाव को बनाए गए मतदान केंद्र
1. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, वजीरगंज
2. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सालारपुर
3. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जगत
4. नगर पालिका परिषद कार्यालय, बदायूं
5. नगर पालिका परिषद कार्यालय, उझानी
6. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, कादरचौक
7. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, समरेर
8. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, दातागंज
9. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, म्याऊं
10. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, उसावां
11. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, दहगवां
12. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सहसवान
13. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, इस्लामनगर
14. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, आसफपुर
15. क्षेत्र पंचायत कार्यालय, बिसौली
16. नगर पालिका परिषद कार्यालय, बिल्सी
11 पोलिंग स्टेशन हैं संवेदनशील
बदायूं। एमएलसी चुनाव के लिए वैसे तो प्रदेश के 22 संवेदनशील जिलों में बदायूं का नाम भी शामिल है, लेकिन जिले में पुलिस विभाग ने पांच संवेदनशील और छह पोलिंग बूथ अति संवेदनशीलता की श्र्रेणी में चिह्नित किए हैं। यहां अतिरिक्त फोर्स के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।
विशेष तौर पर दिए बैंगनी स्केच से वरीयता क्रम में होगा मतदान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मतदान के लिए रिटर्निंग अफसर द्वारा उपलब्ध कराए गए केवल बैंगनी स्केच पेन का ही प्रयोग किया जाएगा। मतदाताओं को भारतीय अंकों में ही वरीयता के आधार पर मत दर्ज करना होगा। सही अथवा गलत का निशान लगाने, अंकों को शब्दों में लिखने पर मत अमान्य माना जाएगा।
सहसवान में सबसे अधिक 183 मतदाता
क्षेत्र पंचायत कार्यालय दातागंज में बनाए गए मतदान केंद्र 56 पुरुष, 52 महिला, कुल 108 मतदाता है। म्याऊं मतदान कें द्र पर 86 पुरुष, 80 महिलाएं, कुल 166, उसावां मतदान केंद्र पर 66 पुरुष, 58 महिलाएं कुल 124, वजीरगंज केंद्र पर 76 पुरुष 47 महिलाएं कुल 123, सालारपुर में 59 पुरुष 63 महिलाएं, कुल 122, जगत में 83 पुरुष, 76 महिलाएं, कुल 159, नगर पालिका परिषद बदायूं पर 48 पुरुष, 35 महिलाएं, कुल 83, नगर पालिका परिषद उझानी पर 88 पुरुष, 79 महिलाएं, कुल 167, कादरचौक पर 56 पुरुष, 52 महिलाएं, कुल 108, क्षेत्र पंचायत समरेर मतदान केंद्र पर 76 पुरुष, 17 महिलाएं, कुल 93, दहगवां में 68 पुरुष, 70 महिलाएं, कुल 138, सहसवान में 86 पुरुष, 97 महिलाएं, कुल 183, बिल्सी में 86 पुरुष, 73 महिलाएं कुल 169, इस्लामनगर में 76 पुरुष, 61 महिलाएं, कुल 137, आसफपुर में 69 पुरुष, 70 महिलाएं, कुल 139 और क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिसौली में 90 पुरुष, 78 महिलाएं, कुल 168 मतदाता हैं।
मतदान केंद्रों की होगी वेबकॉस्टिंग
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी और आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा है कि राजपत्रित अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। स्ट्रांग रूम कलेक्ट्रेट में बनाया गया है मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में यहां रखा जाएगा।