फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing teenager's body found in field after 10 days, murder suspected

Budaun News: लापता किशोर का दस दिन बाद खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 25 Feb 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body found in field after 10 days, murder suspected
ग्रीश का फाइल फोटो।
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र एक गांव रसूलपुर के जंगल में किशोर का शव मिला है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर 12 फरवरी को गायब हुआ था। 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है।
विज्ञापन




पिता दयाराम ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र ग्रीश गांव में ही चक्की और दुकान चलाता है। 12 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे वह गांव स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था। परिजनों ने गांव में आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चलने पर 16 फरवरी को पुलिस को शिकायतीपत्र दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। शव बहुत ज्यादा सड़ा-गला हुआ था। कपड़ों और सुरक्षित बचे अंगों के आधार पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त ग्रीश के रूप में की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। किशोर की मौत को लेकर परिजन कुछ नहीं कह रहे हैं। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायतीपत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed