{"_id":"6331fb2b81862757c91200e5","slug":"missing-teenager-s-body-including-e-rickshaw-found-in-zarifnagar-badaun-news-bly4988932179","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी से ई-रिक्शा समेत लापता किशोर का शव जरीफनगर में मिला, लूट के बाद हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी से ई-रिक्शा समेत लापता किशोर का शव जरीफनगर में मिला, लूट के बाद हत्या का शक
सार
एक दिन पहले घर से ई-रिक्शा लेकर निकले 17 साल के हिमांशु सागर का सोमवार शाम जरीफनगर थाना क्षेत्र में शव पड़ा मिला।परिजनों ने ई-रिक्शा लूटने के बाद हिमांशु की हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है।नत्थू के मुताबिक घटना के पीछे ई-रिक्शा लूट मुख्य वजह हो सकती है।
विज्ञापन
जरीफनगर क्षेत्र में हिमांशु का शव मिलने के बाद मौके के हालात पर गौर करते सीओ चंद्रपाल सिंह। संवाद
- फोटो : BADAUN
विस्तार
उझानी/दहगवां (बदायूं)। एक दिन पहले घर से ई-रिक्शा लेकर निकले 17 साल के हिमांशु सागर का सोमवार शाम जरीफनगर थाना क्षेत्र में शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर रस्सी का निशान है। हालांकि ई-रिक्शा समेत उसका मोबाइल फोन मौके पर नहीं मिला है। शव की शिनाख्त उसके पिता ने फोटो देखकर की। ई-रिक्शा लूट के बाद उसकी गला दबाकर हत्या के शक के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिमांशु पुत्र नत्थू सिंह उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर का निवासी था। नत्थू ने बताया कि हिमांशु रविवार सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा लेकर निकला। हालांकि ई-रिक्शा उसका पिता ही ज्यादा चलाता था, लेकिन वह घर से यह कहकर निकला था कि मोबाइल फोन भी रीचार्ज कराना है। इसके बाद शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सोमवार सुबह परिवार के लोग प्रधान रंधावा यादव के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शाम करीब पांच बजे जरीफनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे से जुड़े रदनौल-अजीजपुर रोड किनारे के खेत मालिक दांदरा निवासी रामरहीस के बटाईदार शांतिस्वरूप ने शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की गर्दन पर रस्सी का निशान मिला है। वह बनियान और नेकर पहने था, लेकिन परिवार के लोगों ने बताया कि हिमांशु घर से पेंट-शर्ट पहनकर निकला था। सूचना के बाद हिमांशु के पिता और परिवार के लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे उझानी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक का ई-रिक्शा और मोबाइल फोन नहीं मिला है। परिजनों ने ई-रिक्शा लूटने के बाद हिमांशु की हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उसके मोबाइल फोन की दो दिन की लोकेशन हासिल करने के लिए जरीफनगर पुलिस ने सर्विलांस टीम से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
किसी से रंजिश नहीं, फिर तो ई-रिक्शा लूटना ही निकलेगी हत्या की वजह
हिमांशु के पिता नत्थू ने किसी से हिमांशु समेत परिवार के किसी सदस्य से रंजिश होने से इन्कार कर दिया। बताया कि हिमांशु का किसी से कोई लेना-देना नहीं था। ई-रिक्शा लेकर वह कभी-कभी ही जाता था। नत्थू के मुताबिक घटना के पीछे ई-रिक्शा लूट मुख्य वजह हो सकती है। पुलिस को जांच के दौरान पहले तो यही जानकारी जुटानी है कि हिमांशु की हत्या जरीफनगर क्षेत्र में की गई या फिर उझानी से ही ई-रिक्शा लूट कर उसे मार डाला गया।
जरीफनगर थाना क्षेत्र में मिले किशोर के शव की पहचान हो चुकी है। उसकी हत्या हुई या फिर घटना कुछ और है, इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद काफी हद तक हकीकत का पता लग जाएगा।- चंद्रपाल सिंह, सीओ, सहसवान।

हिमांशु सागर (फाइल फोटो)।- फोटो : BADAUN