फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   minor boy physically abused 13 year old girl in budaun

Budaun News: 15 साल के लड़के ने 13 वर्षीय लड़की से की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Oct 2023 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 03:35 PM IST
सार

वजीरगंज थाना क्षेत्र में 15 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। लड़की के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
minor boy physically abused 13 year old girl in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 13 साल की लड़की शनिवार शाम खेत में लकड़ियां लेने गई थी। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे 15 साल का लड़का भी पहुंच गया। वह लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। 

विज्ञापन


आरोप है कि किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खेत में पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर लड़की के परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने मौके पर हंगामा कर दिया, जिससे वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress Vs SP: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले, अखिलेश ने तूतू-मैंमैं करने का खामियाजा देखा है; दी नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिवार वाले किशोरी को थाने ले गए। उन्होंने आरोपी किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी भी नाबालिग है। उसके परिजनों को थाने में बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed