{"_id":"1e7d4405010e47b6a9afed3dc81c6a75","slug":"minister-ramamurthy-varma-display-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री राममूर्ति वर्मा की गिरफ्तारी को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री राममूर्ति वर्मा की गिरफ्तारी को प्रदर्शन
Ujani
Updated Tue, 16 Jun 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के खिलाफ लोगों में गुस्सा यहां भी नजर आने लगा है। मंगलवार को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ भी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी प्रताप सेना के नगर अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्वाह्न में घंटाघर चौराहे पर इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड और पंजाबी कालोनी में जुलूस भी निकाला। पत्रकार जगेंद्र की हत्या को जघन्य अपराध बताते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की आलोचना की। कहा कि जगेंद्र की हत्या में नामजदगी हो जाने पर भी प्रदेश सरकार आरोपी मंत्री को बचाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। बोले-प्रदेश सरकार को डर नहीं है तो सीबीआई जांच कराने की सिफारिश में देरी क्यों की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर मोमबत्तियां जलाकर जगेंद्र सिंह की आत्मा की शांति को दुआ की। प्रदर्शनकारियों में श्याम मनोहर सिंह, शशांक सिसोदिया, राहुल दुबे, शिवम ठाकुर, राम शर्मा, रजनेश, रामभरोसे कश्यप, दुर्वेश कुमार और रजत सैनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन