{"_id":"683ca5fa04adb917e00cc271","slug":"mining-mafias-vehicles-seized-fined-rs-5-lakh-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140438-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खनन माफिया के वाहन सीज, पांच लाख रुपये लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खनन माफिया के वाहन सीज, पांच लाख रुपये लगाया जुर्माना
विज्ञापन
मूसाझाग। कस्बे से लेकर दातागंज के जंगल तक खनन माफिया हावी हैं। कभी ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हैं तो कभी फायरिंग करके दौड़ा लेते हैं, जिससे गांव के लोग इनका विरोध भी कर पाते। ग्रामीणों की शिकायत पर खनन अधिकारी ने माफिया के वाहनों को सीज करते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
गांव सैजनी में बुधवार रात 11.30 बजे माफिया खेतों से मिट्टी का खनन करवा रहे थे। ग्रामीणों ने विरोध किया तो माफिया के गुर्गों ने फायरिंग कर उनको खदेड़ दिया। थाने के सामने से मिट्टी भरे डंपर रात भर दौड़ते रहे। पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ छापेमारी की तो माफिया जेसीबी मशीन और दो डंपर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने डंपर और जेसीबी जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने खनन अधिकारी से भी इसकी शिकायत की। अब खनन अधिकारी ने थाने पहुंचकर वाहनों को सीज करते हुए पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रविवार को खनन माफिया अफसरों और नेताओं के चक्कर लगाते रहे, लेकिन वाहन नहीं छूट सके हैं। खनन अधिकारी ब्रजविहारी लाल का कहना है कि खनन करते दो जेसीबी व एक डंपर थाने पर खड़े हैं। जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना भरने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा।