{"_id":"5f3c5c75fcf0e65556d3f64fec6d4b9c","slug":"mill-personnel-march-removing-the-memorandum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल कर्मियों ने जुलूस निकालकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल कर्मियों ने जुलूस निकालकर दिया ज्ञापन
badaun
Updated Thu, 02 Jul 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के कर्मचारियों ने यहां अंबेडकर पार्क पहुंचकर धरना दिया और जुलूस की शक्ल में मालवीय आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उन्होंने मांग उठाई कि अक्टूबर 2015 में हुई प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच की सहमति को लागू किया जाए। इधर, मालवीय आवास पर भी मिल कर्मियों का धरना 83वें दिन जारी रहा। उन्होंने साफ कहा है कि वे अपना पैसा धरना स्थल पर ही बैठकर लेंगे।
विज्ञापन
शेखूपुर मिल के कर्मचारी अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और छह माह के वेतन कर राशि चार करोड़, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी के 25 करोड़ मिल को दिलाए जाने की मांग उठाते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन भी इस बात को दोहराया गया है। श्रमिक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद असरार अहमद ने कहा कि कर्मचारियों के आर्थिक शोषण की हद हो गई है। कर्मचारी शांतिपूर्वक अपने धन की मांग करते रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। यूनियन के मंत्री रवींद्र पाल शर्मा ने पिछले दिनों कर्मचारियों और मिल के जीएम से हुई वार्ता और सहमति लागू न किए जाने पर रोष जताया। मो. इस्लाम खां, कौसर अली, रवेंद्र सिंह राठौर, उमेश चंद्र शर्मा, अशोक शमा्र, सुरेश चंद्र तिवारी, मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह राठौर, राकेश तिवारी बदन सिंह, मित्रपाल सिंह यादव, राम बालक, राधेश्याम, डालचंद्र अब्दुल रहमान, राम बहादुर पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इधर, मालवीय आवास पर मिल के सीजनल कर्मचारियों ने 83वें दिन भी धरना जारी रखा। श्रमिक नेता देव पाल सिंह यादव ने कहा कि रिटेनिंग और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और एवं फंड के भुगतान की मांग जारी रहेगा, मांगे मनवाने के बाद ही वे धरना से उठेंगे। चैतन्यवीर शर्मा, राजेश पाल सिंह यादव, गजेंद्र सिंह, श्याम बाबू, दिनेश चंद्र शर्मा, अलीजान, ओमप्रकाश, नौवत सिंह यादव, शंकर लाल, पूरन लाल, रधुवीर, लालमन, तेजपाल छोटेलाल, वेदराम, महेंद्र पाल सिंह, अबरार हुसैन, राकेश सिंह, दोदराम, मोहन लाल, सियाराम, विजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन