{"_id":"ad245907cfe1a71b81d29b4518d6dbc1","slug":"mid-day-meal-functions-were-embroiled-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील कार्यों में कर रहे थे घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील कार्यों में कर रहे थे घपला
बदायूं
Updated Thu, 07 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम में प्रधानाध्यापक की कारगुजारी उजागर हुई है। इसमें धांधली करने पर बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बीईओ की आख्या के आधार पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
काबिलेगौर हो कि सहसवान ब्लॉक के गांव नवाबगंज बेला स्थित परिषदीय स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक पर एमडीएम को लेकर कई गंभीर आरोप थे। प्रधान की ओर से कई बार शिकायतें की गई थीं। आरोप था कि प्रधानाध्यापक ने सेटिंग के चलते एमडीएम खाद्यान्न में जमकर धांधली की है। इतना ही नहीं स्कूलों में परोसे जाने वाले एमडीएम में क्वालिटी का भी ध्यान नहीं रखा गया है। इसका कई बार विरोध भी हुआ। लिहाजा निरंतर मिलती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी से इसमें जांच कराई। इसमें जांच में संबंधित प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए। बीईओ की आख्या तथा शिकायतों को आधार बनाते हुए बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने नवाबगंज बेला के प्रधानाध्यापक वीरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। बताया कि संबंधित प्रधानाध्यापक एमडीएम में अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया है।