फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Message given to keep the environment clean by planting trees

Budaun News: पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

Fri, 06 Jun 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Message given to keep the environment clean by planting trees
ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद
बदायूं। पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। अधिकारियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने पौधरोपण किया। बृहस्पतिवार के दिन समर कैंपों में भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया तथा पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई। वन विभाग ने विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रतियोगिताएं एवं गाेष्ठियां भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

--
पुलिस लाइन में पुलिस प्रशासन ने मनाया पर्यावरण दिवस
बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पुलिस लाइंस में पौधरोपण किया गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने अपनी पत्नी वामा सारथी रेनू सिंह के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण केके सरोज और उनकी पत्नी, एसपी सिटी विजेन्द्र द्विवेदी, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के सभी थाना परिसरों में भी पौधरोपण किया गया। संवाद
विज्ञापन

--


स्कूलों और संस्थानों में पर्यावरण के बारे में दी जानकारी
बदायूं-अलापुर। जगत के प्राथमिक विद्यालय मियागंज में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण हरा-भरा रखने पर जोर दिया गया। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय कुमार शर्मा ने पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका नंदिनी बरनवाल, साक्षी गुप्ता, सुरेन्द्र, सुनीता, सरिता देवी उपस्थित रहे। संविलियन विद्यालय आमगांव जगत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संगीता शर्मा की देखरेख में समर कैंप के दौरान पौधरोपण किया गया। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवकों ने प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती एवं राष्ट्रीय सेवायोजना कार्यक्रम प्रभारी विवेक जौहरी के मार्गदर्शन में शहर की आवास विकास कॉलोनी में पौधरोपण किया।
विवेक जौहरी ने बताया की प्राचीनकाल से ही भारतवासी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहे हैं। ऋषि मुनि गुरुकुल वन प्रदेशों में संचालित करते थे। कृषि भी रासायनिक उर्वरकों पर आधारित न होकर प्राकृतिक एवं जैविक खाद से की जाती थी।


रामनाथ राम नारायण मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह भास्कर की उपस्थिति में संस्थान के चेयरमैन सुभाष चंद्र, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सचिव करन थरेजा एवं प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता के नाम से चार पौधे लगाकर उनकी देखभाल का जिम्मा लिया। संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।



--
लगाए गए औषधीय पौधे
सिलहरी। विकास खंड सालारपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगरौरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत औषधीय पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर अनुदेशक मोहित शर्मा, प्रधानाध्यापक सचिन सक्सेना, अनुपम यादव, अरुण अग्निहोत्री, सुधाकर के अलावा काजल, सुमित, कीर्ति, आर्यन आदि ने पौधे रोपित किए। इस अवसर पर प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई।


ककराला । समर कैंप के 16वें दिन राजकीय इंटर काॅलेज गभियाई में बच्चों को प्राकृतिक स्थल इब्राहिम बगीचे का भ्रमण कराया गया। बगीचे के मालिक मो. अफजल खां भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल ने पेड़-पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। शिक्षक विनीत कुमार यादव भी मौजूद रहे। संवाद
--
नोडल अधिकारी व डीएम ने लगाया एक पेड़ मां के नाम



बदायूं। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डायट परिसर में नगर विकास विभाग में विशेष सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश तथा डीएम अवनीश राय ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।



नोडल अधिकारी अरुण प्रकाश ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए वरदान स्वरूप हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी अपने आस-पास अधिकाधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।

डीएम अवनीश राय ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण सुधार की दिशा में अहम कदम है, बल्कि मातृत्व के सम्मान को भी समर्पित है। आयोजन नगर पालिका परिषद व वन विभाग ने कराया। इस अवसर पर एडीएम अरुण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-----
जिला गंगा समिति ने आयोजित की पर्यावरण पर गोष्ठी
बदायूं। जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में आयोजित गोष्ठी में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। जिससे भविष्य में होने वाली गर्मी एवं अन्य प्रभावों को रोका जा सकता है। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, डीएम अवनीश राय, एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा, डीपीओ नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।संवाद
-------

पर्यावरण पर पेश की लघु नाटिका
बिसौली। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत छात्र सुमित, रजत, विवेक, सचिन, ललित यादव और रचित ने पौधरोपण किया। तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर व सृजन यादव की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। तहसीलदार विजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता बताते हुए विद्यालय को आदर्श विद्यालय बताया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण व स्वच्छता पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने अतिथियों को कार्यक्रमों से परिचित कराया। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मपाल, सहायक अध्यापिका चित्रा, हेमलता, राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद

---
सीओ ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सीओ संजीव कुमार पुलिस, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी और स्टाफ ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एकेडमिक हेड सीके शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

ककराला में स्कूली बच्चे बगीचे में पौधों की जानकारी लेते हुए।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed