फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mentally retarded woman beaten up thinking she was a child thief

Budaun News: मानसिक मंदित महिला को बच्चा चोर समझकर पीटा

Fri, 31 Mar 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mentally retarded woman beaten up thinking she was a child thief
(30 बीडीएन-30)मानसिक रोगी महिला से बात करती पुलिस।संवाद
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दरगाह पर आई मानसिक मंदित को बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। फिर पकड़कर एक घर में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि वह मानसिक मंदित है और एक दरगाह पर रहती है। भटककर यहां पहुंच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सागरताल दरगाह काॅलोनी के पास एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान जंजीरों में जकड़ी हुई एक महिला वहां पहुंची तो वह बच्ची के पास बैठ गई। वह बच्ची से बात करने लगी। इस दौरान आसपास की महिलाओं ने बच्चा चोर का शोर मचाते हुए महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी जमकर पिटाई करते हुए एक घर में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला से बातचीत की। पता चला कि वह मानसिक मंदित है और उसका इलाज चल रहा है। एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि मानसिक मंदित महिला को बच्चा चोर समझकर कुछ महिलाओं ने पकड़ लिया था। जांच के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed