{"_id":"6252cfe6415e096b9f1a5479","slug":"mela-badaun-news-bly4809686168","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध देवी मेले की तैयारियां जोरों पर, 16 को होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध देवी मेले की तैयारियां जोरों पर, 16 को होगा उद्घाटन
विज्ञापन
वजीरगंज मे देवी मेले की चल रही तैयारियां।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। चैत्र मास की पूर्णिमा से लगने वाले नगर के ऐतिहासिक मंगला माता के मेले की तैयारी शुरू हो गई है। दरी, कालीन, ढोलक, लकड़ी और पत्थर के सामान के लिए मशहूर मेले में दूरदराज से आये व्यापारी अपनी दुकानें लगाने लगे हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए खेल, तमाशे, सर्कस, झूले वालों ने भी अपने अस्थायी आशियाने बनाने शुरू कर दिए हैं। मेले का उद्घाटन 16 को होगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की श्रद्धा और आस्था से जुड़े प्रसिद्ध मेले के उद्घाटन के लिए मंदिर के मुख्य भवन सहित परिसर के सभी मंदिरों की विशेष रूप से साज सज्जा की जा रही है। इस बार मंदिर की चहारदीवारी पर भी देवी देवताओं की चित्रकारी की जा रही है। मेला परिसर में तंबुओं का शहर बसना शुरू हो गया है।
मेले के उद्घाटन की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, यहां रौनक बढ़ती जा रही है। मेले में पूर्णिमा वाले दिन ऐतिहासिक भीड़ जुटती है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मां की जात करने आते हैं। लोगों का विश्वास है कि मां कभी अपने भक्तों को निराश नही करती हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस वर्ष सभासद ज्योत्सना कौर को मेले की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो चेयरमैन शमा परवीन की निगरानी में अपनी टीम के साथ मेले की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में लगी हुई हैं।