फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meerut Crime Branch searches State Bank of India accounts, stir

मेरठ क्राइम ब्रांच ने भारतीय स्टेट बैंक के खाते खंगाले, हड़कंप

Thu, 04 Mar 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut Crime Branch searches State Bank of India accounts, stir
ओरछी (बदायूं)। बुधवार को मेरठ की क्राइम ब्रांच ने ओरछी चौराहे पर पहुंचकर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाते चेक किए। इसके अलावा फैजगंज बेहटा निवासी एक लड़की से पूछताछ की। उसका खाता भी चेक किया गया। हालांकि छानबीन के बाद पुलिस टीम चली गई लेकिन इस जांच के दौरान चौराहे पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मेरठ क्राइम ब्रांच बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ओरछी चौराहे पर पहुंची। टीम सीधे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अंदर चली गई। इस टीम में शामिल इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों ने शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता से जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्ष 2018 में मेरठ जिले में एटीएम बदलकर रुपये निकाले गए थे। कुछ रुपये खाते से ट्रांसफर भी किए गए थे। ये मामला मेरठ जिले के एक थाने में दर्ज हुआ था। तब से जालसाजों की तलाश और इस मामले की जांच चल रही है। बताया जाता है कि जालसाजों ने उस खाते से 30 हजार रुपये निकाले थे। बाद में उसमें से पंद्रह हजार रुपये फैजगंज बेहटा इलाके की एक लड़की के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन

टीम ने पहले शाखा प्रबंधक की मदद से संदिग्ध खाते चेक किए। बाद में उस लड़की को भी बैंक की शाखा पर बुलाया गया था। वह लड़की अपनी पासबुक और अन्य दस्तावेज लेकर आई थी। टीम ने लड़की की पासबुक से अब तक मिली जानकारी में रुपये लेनदेन का मिलान किया। कुछ कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए। उसके बाद लड़की को जाने दिया गया। इस छानबीन में क्राइम ब्रांच को क्या सफलता मिली या नहीं, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। टीम कई घंटे तक मामले की जांच करती रही। उसके बाद यहां से रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली इलाके में भी खंगाले जा चुके हैं कई बैंकों के खाते
ऑनलाइन ठगी के मामलों में इससे पहले बिसौली में कई बैंकों के खाते खंगाले जा चुके हैं। इस इलाके में कई गांव ऐसे हैं, जो ठगी के मामलों में बदनाम हो चुके हैं। यहां सीबीआई, एसटीएफ, एटीएस और कई प्रदेशों समेत जिलों की पुलिस ने छापामारी की है। इससे जब भी बैंकों में खाते चेक करने की बात सामने आती है, तब लोगों को ऑनलाइन ठगी का मामला समझते देर नहीं लगती।
बिसौली की बैंकों में खुलवाये गए थे फर्जी खाते
ऑनलाइन ठगी के मामलों में जालसाजों को सबसे ज्यादा जरूरत फर्जी खातों की होती है। इससे कुछ साल पहले बिसौली में दर्जनों फर्जी खाते खुलवाये गए थे। जब ये ठगी के मामले सामने आए तो बैंकें भी सतर्क हो गईं। पुलिस भी चौकन्नी हुई तो इन पर लगाम कसी गई लेकिन आज भी कई खाते ऐसे हैं, जो दूसरे नाम से चल रहे हैं।

मेरठ जिले से क्राइम ब्रांच टीम बैंक में आई थी। टीम ने कुछ खातों की जानकारी मांगी थी। उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने ये बताया था कि मेरठ में एटीएम बदलकर रुपये निकाले गए थे। कुछ रुपये यहां के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। शाखा में खाते चेक किए गए। - दिनेश कुमार गुप्ता, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, ओरछी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed