फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Medical store caught running unlicensed, samples seven food items

बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा, सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Medical store caught running unlicensed, samples seven food items
बदायूं/उझानी। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को बदायूं और उझानी में छामारी की। इस दौरान शहर में दो स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। उझानी में पांच स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। यहां बिना लाइसेंस के चल रहा एक मेडिकल स्टोर भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंभू दयाल, देव कुमार, सतीश कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर में पुरानी मंडी स्थित कृष्ण अवतार की दुकान से सरसों के तेल का सैंपल लिया। इसके बाद शेखूपुर रोड स्थित मधु मिष्ठान भंडार से मावा का सैंपल लिया गया। शहर में कार्रवाई के बाद टीम ने उझानी का रुख किया। यहां कछला रोड से कुमार ब्रदर्स के यहां से रंगीन कचरी का नमूना भरा गया। कछला रोड से ही संजीव आजाद और कृष्ण मुरारी की दुकानों से मैदान के नमूने लिए गए। शेखूपुर रोड से लाल बहादुर की दुकान से भी मावा का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार ने उझानी में सिद्घ विनायक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। पड़ताल के दौरान यहां पता लगा कि मेडिकल का लाइसेंस मानक पूरे न होने के कारण पहले ही निरस्त किया जा चुका है। इसके बाद भी यहां खुलेआम दवाओं की बिक्री हो रही थी। यह मेडिकल स्टोर उझानी थाने के गांव अड़ौली निवासी अनूप साहू का है। मौके पर 25 हजार रुपये की दवाओं को सील कर दिया गया। तीन दवाओं का सैंपल भी जांच को भेजा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया जब्त दवाओं को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संबंधित के खिलाफ इसके बाद औषधि अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के मद्देनजर एफएसडीए ने शहर और उझानी में मिलावट रोकने के लिए पुलिस बल के साथ सोमवार को कार्रवाई की। इस दौरान मोवा, रंगीन कचरी, मैला, सरसों का तेल समेत सात नमूने लिए गए। उझानी में बिना लाइसेंस के चल रहा एक मेडिकल स्टोर भी पकड़ा गया है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- चंद्रशेखर मिश्रा, अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed