{"_id":"66d79bfc6476e56f32076db4","slug":"mathematics-and-science-kits-reached-kasturba-schools-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125178-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कस्तूरबा विद्यालयों में पहुंची गणित व विज्ञान किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कस्तूरबा विद्यालयों में पहुंची गणित व विज्ञान किट
Wed, 04 Sep 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। विज्ञान और गणित की पढ़ाई अब किताबों पर ही आधारित नहीं रहेगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के जरिए भी विषयों को समझाया जाएगा। इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक विद्यालय के लिए गणित और विज्ञान की एक-एक किट भेजी गई है। जिले में 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कक्षा छह से 12वीं तक संचालित हैं। इनमें छात्रों को गणित और विज्ञान की किट उपलब्ध कराई गई है। इस किट के मदद से शिक्षक छात्राओं को आसानी से जानकारी दे सकेंगे। हालांकि, अभी शिक्षकों को इसके चलाने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है।
-सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किट भेज दी है, जल्द ही शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वह छात्राओं को इसके बारे में बता सकें।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
-सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किट भेज दी है, जल्द ही शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वह छात्राओं को इसके बारे में बता सकें।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी