{"_id":"65d65e6ab25add2d95026944","slug":"matador-entered-the-house-neighbors-walls-also-collapsed-badaun-news-c-123-1-sbly1035-113866-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेटाडोर मकान में घुसी, पड़ोसियों की भी दीवारें ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेटाडोर मकान में घुसी, पड़ोसियों की भी दीवारें ढही
विज्ञापन
उझानी। कादरचौक रोड पर तेज रफ्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गई। चपेट में आने से पास के दो अन्य घरों की दीवारें भी ढह गईं।
हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा में बुधवार पूर्वाह्न हुआ। कादरचौक के रास्ते उझानी की तरफ आ रही मेटाडोर का चालक गांव में मोड़ के पास वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। मेटाडोर सबसे पहले सौरभ शर्मा के मकान से टकराई। सौरभ के मकान के अगले हिस्से का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। मेटाडोर ने इसके बाद ब्रह्मानंद और संजीव के मकान की दीवारों को चपेट में ले लिया। दोनों मकानों की दीवारें ढह गईं। वह तो गनीमत रही जो मकानों और उसके आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मेटाडोर को घेर लिया। चालक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मेटाडोर कब्जे में ले ली है। संवाद