फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of beating her

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर पीटने का आरोप

Fri, 10 Nov 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of beating her
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बस्तरा में 22 वर्षीय संगीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल में उसकी पिटाई की गई थी। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग मियांगंज निवासी संजय के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन संगीता की शादी तीन मई 2022 को ग्राम बस्तरा निवासी किशन सिंह के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से संगीता के ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह बुलेट मोटर साइकिल मांग रहे थे। इसे लेकर संगीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले आए दिन उसकी पिटाई करते थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे मायके वालों को खबर मिली कि ससुराल वालों ने संगीता की पिटाई की है, इसके उसकी हालत खराब हो गई है। संगीता गर्भवती थी। मायके वालों ने बस्तरा पहुंचकर संगीता को बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुराल वालों का कहना है कि संगीता छत से गिरकर घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed