फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 31 Jan 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पंहुची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वाले हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। घटना के बाद मृतका का पति फरार है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी पृथ्वीराज के अनुसार, उसने अपनी पुत्री मोनिका (23) का विवाह दो वर्ष पहले क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी रनवीर सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को उन्हे सूचना मिली कि उनकी पुत्री मोनिका की ससुराल में मौत हो गई, जिसका शव घर की चारपाई पर पड़ा है। इसके बाद इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई, जिस पर सीओ सुशील कुमार सिंह घटनास्थल पर पंहुच गए। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन मोनिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मौत का कारण जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी गई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसका कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed