फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies, murder charge

Budaun News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 26 Jul 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, murder charge
नेहा का फाइल फोटो।
सिलहरी। मूसाझाग क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के लोगों पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी आदेश कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अप्रैल 2022 में अपनी बेटी नेहा (23) की शादी मूसाझाग के गांव मोहम्मद नगर सुलरा के संदीप के साथ की थी। बेटी की शादी में उन्होंने अपने सामर्थ्य के हिसाब से दहेज दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट करते। दो लाख रुपये की मांग करके उसे प्रताड़ित करते। शुक्रवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है। वह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंची। जहां उन्हें बेटी का शव मिला। ससुराल के लोग गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। मां ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या किए जाने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed