{"_id":"64b3ed76fdf26cd6950c5da6","slug":"married-woman-commits-suicide-after-quarrel-with-husband-in-badaun-2023-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलह बनी काल: बदायूं में पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह बनी काल: बदायूं में पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Sun, 16 Jul 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Jul 2023 06:45 PM IST
सार
बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर टांडा में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सोनतारा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर टांडा में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
शनिवार को गांव रामपुर टांडा निवासी उपेंद्र कुमार का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सोनतारा (22) से विवाद हो गया था। परिजनों ने उस समय दोनों को शांत कर दिया, लेकिन सोनतारा के मन में कोई बात घर कर गई। इसी के चलते शाम में किसी वक्त उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
जब सोनतारा का कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। परिजनों में चीख पुकार मच गई। उन्होंने उसे नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने सोनतारा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोप
ससुराल वालों ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट में जो भी कारण आएगा और पीड़ित के मायके वाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।