{"_id":"656e28b16bfbdbd748019ca4","slug":"married-girl-got-remarried-by-lying-badaun-news-c-123-1-sbly1004-9105-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झूठ बोलकर करा दिया शादीशुदा युवती का दूसरा विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झूठ बोलकर करा दिया शादीशुदा युवती का दूसरा विवाह
विज्ञापन
बदायूं। एक शादीशुदा युवती की उसके परिजनों ने झूठ बोलकर दूसरी शादी करा दी। उसका पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ है। उसकी सात साल की एक बेटी भी है। जब युवक के घरवालों का इसका पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। इस पर युवती के मायके वालों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। सोने-चांदी के जेवर ले गए। दूसरे पति ने कोर्ट के आदेश पर युवती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव थलियानगला निवासी रामनिवास का कहना है कि पांच माह पहले लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा के गांव विजयीपुर निवासी माया के साथ उनकी शादी हुई थी। माया पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसके घरवालों ने यह बात छिपा ली। माया की पहली शादी भीरा थाना क्षेत्र के गांव हरैया निवासी नीरज के साथ हुई थी। उसके एक सात साल की बेटी भी है।
विवाह के बाद जब माया दूसरी बार ससुराल आई तो वह अपनी सात वर्षीय बेटी को भी साथ ले आई। जब रामनिवास और उनके परिजनों ने बच्ची के बारे में पूछा तो उन्हें कुछ नहीं बताया गया। उन्होंने जोर देकर पूछा तो माया ने बताया कि वह शादीशुदा है। बेटी उसकी है। उसका पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ है। रामनिवास ने इस पर आपत्ति जताई तो माया ने अपने मायके वालों को खबर कर दी।
विज्ञापन
माया ने 15 अगस्त को अपने तीनों भाइयों को बुला लिया। इन लोगों ने रामनिवास के भाई बिजनेश और मां प्रेमा देवी के साथ मारपीट की। घर से सोने की चेन, पाजेब, मंगलसूत्र और 1.20 लाख रुपये लूट ले गए। उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने माया, श्रीकृष्ण, रामचंद्र और छुट्टन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।