फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Marriage hall built without map, DM sought answer from city magistrate

Budaun News: बिना नक्शे के बना मैरिज हॉल, डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Marriage hall built without map, DM sought answer from city magistrate
बदायूं। उझानी-बरेली बाइपास पर डेयरी का नक्शा पास करवाकर मैरिज हॉल का निर्माण कराने वाले पर प्रशासन ने शिकंजा करना शुरू कर दिया है। डीएम अवनीश राय ने सिटी मजिस्ट्रेट से इस संबंध में जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर समय से जवाब न आए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय से करीब तीन साल पहले कबूलपुरा निवासी भूरे ने डेयरी का नक्शा पास कराया था। उन्होंने कर्मचारियों से साठगांठ करके डेयरी के नक्शे पर एक मैरिज हॉल का निर्माण करा लिया। मैरिज हॉल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। अधिकारियों ने वहां पर निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी तो कर्मचारियों ने डेयरी के ही निर्माण होने की बात करके उस समय मामला शांत कर दिया था। जब सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल को जानकारी हुई तो उन्होंने नोटिस भेजा, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं बढ़ सकी। बृहस्पतिवार को डीएम अवनीश राय ने सिटी मजिस्ट्रेट से इस संबंध में जवाब मांगा। साथ ही अभिलेख तलब किए हैं। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि अगर संबंधित व्यक्ति समय सीमा निकलने के बाद भी इस संबंध में जवाब नहीं दे रहा है तो संबंधित के खिलाफ आगामी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
- बिना नक्शे के मैरिज हॉल का निर्माण अवैध है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। उसकी ओर से समय से जवाब नहीं आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed