फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Markets decorated for Karva Chauth, advance booking for makeup and mehendi

Budaun News: करवाचौथ के लिए सज गए बाजार, मेकअप और मेहंदी के लिए एडवांस बुकिंग

Sat, 19 Oct 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 19 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated for Karva Chauth, advance booking for makeup and mehendi
बदायूं। करवाचौथ को लेकर बाजार सज गया है। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिलाएं रविवार 20 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर साड़ियों और लहंगे आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी काफी महिलाओं ने मेकअप के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है। सबसे ज्यादा डिमांड मेहंदी लगाने की है।
विज्ञापन

करवाचौथ और उसके बाद दिवाली एवं आने वाले दिनों में सहालग को देखते हुए बाजार में तमाम तरह की साड़ियों की विस्तृत रेंज आई हुई है। प्रिंट साड़ियों के साथ हल्की साड़ियों को महिलाएं पसंद कर रही हैं। इनकी कीमत एक हजार से 25 हजार तक है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि करवाचौथ पर सबसे पहले लहंगे और साड़ियों की खरीदारी होती है। इसके बाद ही महिलाएं मैचिंग के अनुरूप अन्य साज-सज्जा की सामग्री खरीदती हैं। बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस बार कम बजट में भी बेहतरीन साड़ियां, लहंगे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के टिकटगंज, सुभाष चौक, बड़ा बाजार, पुराना बाजार आदि जगहों पर अस्थायी दुकानों पर पूजा की थाली, करवा, छलनी समेत कैलेंडर आदि बिक्री के लिए रखे गए हैं। इस बार बाजार में पूजा की डिजाइनर थाली व छलनी आदि का क्रेज महिलाओं में ज्यादा दिखाई दे रहा है। दुकानदार विनोद के अनुसार, एक थाली 180 रुपये की है जिसमें दो दीपक और कलावा आदि शामिल है। जबकि डिजाइनर छलनी और जलपात्र के साथ वाली थाली 250 रुपये की है।


कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले प्रदीप बताते हैं कि चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, आदि सामान खूब बिक रहा है। आमतौर से आठ बजे के बाद में बाजार में इक्का-दुक्का ही दुकानें खुली मिलती थीं। त्योहार नजदीक आने पर दुकानदार देर रात तक दुकानों को खोल रहे हैं।



ब्यूटी पार्लरों पर हो रही एडवांस बुकिंग
करवाचौथ पर्व सुहाग से जुड़ा है, ऐसे में ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं को विभिन्न ऑफर दिए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड मेहंदी लगाने की है। इसके अलावा मेकअप के एक हजार से पांच-छह हजार तक के फेशियल कराने का रेट हैं। ब्यूटी पार्लरों का हाल यह है कि लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed