फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man murdered by strangulation in Badaun dead body thrown in a sack on river bank

बहन की ननद ने रची साजिश: युवक की गला दबाकर हत्या, बोरी में भर कर शव नदी किनारे फेंका; सामने आया लव एंगल

Sun, 31 Mar 2024 09:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज
संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2024 09:24 PM IST
सार

आखिरी कॉल के आधार पर पुलिस रिंकी और उसके पति मुकेश को रविवार सुबह कोतवाली ले आई, जहां उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि रिंकी का अमित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
man murdered by strangulation in Badaun dead body thrown in a sack on river bank
मृतक सुमित का शव नदी किनारे बोरी में मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन से लापता 26 वर्षीय अमित उर्फ सुमित का शव रविवार शाम रामगंगा नदी में एक प्लॉस्टिक के बोरे में बंद पड़ा मिला। उसे सगी बहन की ननद रिंकी ने कॉल करके अपने मायके बुलाया था। फिर उसे शराब पिलाई गई और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसके शव को प्लॉस्टिक के बोरे में बंद करके बाइक पर रखकर मुढ़ाह ले गए और उसे रामगंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने रिंकी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी बहन का ससुर फरार है।

विज्ञापन

यूपी के बदायूं स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी अमित उर्फ सुमित पुत्र राम सिंह 25 मार्च की शाम अचानक लापता हो गया था। उसके परिवार वालों के मुताबिक उस दिन रात करीब आठ बजे अमित ने अपनी पत्नी को कॉल करके बताया था कि वह अपने दोस्त के घर बक्सेना गांव आ गया है। वह सुबह घर पहुंच जाएगा। इसके बाद परिवार वाले निश्चित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह दूसरे दिन शाम तक घर नहीं आया और न ही उसका मोबाइल नंबर लगा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई और उन्होंने युवक की खोजबीन शुरू कर दी। 26 मार्च की देर शाम उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया और उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई। इससे पता चला कि युवक की आखिरी लोकेशन सादुल्लागंज गांव में थी। सादुल्लागंज के ही नजदीक में नवदिया गांव हैं, जिसमें अमित की सगी बहन रजनी तोताराम को ब्याही है। 

विज्ञापन

युवक के मोबाइल पर आखिरी कॉल रजनी की सगी ननद रिंकी ने की थी। रिंकी बिनावर थाना क्षेत्र के गांव वृंदावन निवासी मुकेश को ब्याही है। आखिरी कॉल के आधार पर पुलिस रिंकी और उसके पति मुकेश को रविवार सुबह कोतवाली ले आई, जहां उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि रिंकी का अमित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए अमित को कॉल करके नवदिया गांव बुलाया गया था। उस दिन अमित की बहन उसके गांव उगनपुर में थी। इसका फायदा उठाकर उन्होंने पहले अमित को खूब शराब पिलाई। 

फिर रिंकी, उसके पति मुकेश और पिता राजपाल ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को रामगंगा नदी में ले जाकर डाल दिया। रविवार शाम पुलिस ने दंपती की निशानदेही पर युवक का शव रामगंगा नदी से बरामद किया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इसमें तीसरा आरोपी राजपाल नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed