{"_id":"656d8c224e467c0a7502403b","slug":"man-dies-due-to-unknown-vehicle-hits-his-bike-on-bypass-in-budaun-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Mon, 04 Dec 2023 01:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:51 PM IST
सार
बदायूं के बाईपास के आंवला चौराहे पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। दोनों दावत खाकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बदन सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बाईपास के आंवला चौराहे पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय बदन सिंह की मौत हो गई जबकि उसके गांव का लालाराम घायल हो गया। दोनों लोग कुंवरगांव इलाके से दावत खाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया निवासी बदन सिंह (25) पुत्र रघुवीर खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविवार को कुंवरगांव इलाके में उनकी दावत थी। इससे वह अपने गांव के लालाराम (32) पुत्र भूप सिंह के साथ बाइक पर दावत खाने कुंवरगांव इलाके में गए थे।
विज्ञापन
दुश्मन को फंसाने के लिए हत्या: गले में फंदा डालकर युवक को गिराया, सिर में मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
वह देर रात दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में उनकी बाइक शहर के बाइपास पर आंवला-बदायूं चौराहे पर पहुंची थी। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में राहगीरों की सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।