{"_id":"64ef191681168d4f6d013146","slug":"man-died-in-two-bikes-crashed-on-highway-in-budaun-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
Wed, 30 Aug 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 03:55 PM IST
सार
आसफपुर पेट्रोल पंप के नजदीक दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर आसफपुर पेट्रोल पंप के नजदीक दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में 56 वर्षीय नरेंद्र दीक्षित की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा आसफपुर निवासी नरेंद्र दीक्षित बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित पंप पर पेट्रोल डलवाने आए थे। उसे दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। नरेंद्र दीक्षित पंप से पेट्रोल डलवा कर कस्बे की ओर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में आई बुलेट मोटरसाइकिल उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन पर सवार लोग इधर-उधर जा गिरे। हादसे में दोनों बाइक के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बदायूं में मां-बेटे की मौत: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को कुचला, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद कई लोग आ गए। लोगों ने हादसे की सूचना पर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां नरेंद्र दीक्षित को मृत घोषित कर दिया गया। बुलेट मोटरसाइकिल सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।