फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Special drive to add names to the voter list begins today

Budaun News: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान आज से

Sat, 17 Oct 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Special drive to add names to the voter list begins today
बदायूं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 17 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग की मंशा से अवगत कराया। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने बताया कि 17 से 24 अक्टूबर तक जिले के 2778 मतदेय स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने स्तर से अभियान का प्रचार करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

दावे और आपत्तियां 11 दिसंबर तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। डीएम ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 से पहले मतदाता सूची को अद्यतन करना बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed