{"_id":"6a0d97dadf4f28180602d65c","slug":"man-commits-suicide-after-his-wife-goes-to-maternal-home-after-argument-in-budaun-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, नाराज पति ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, नाराज पति ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान
Wed, 20 May 2026 04:48 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 20 May 2026 04:48 PM IST
सार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था। पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन
मोहित सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के उझानी इलाके में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक का शव बुधवार तड़के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसका शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना में हुई। गांव निवासी मोहित सिंह (32 वर्ष) बुधवार सुबह जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के एक बच्चे ने आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिवार के लोगों ने झांक कर देखा तो मोहित का शव कमरे में फंदे से लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन
विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी
चीख-पुकार मचने पर आसपास घरों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों मोहित और उसकी पत्नी पिंकी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद मायके पक्ष के लोग मोहित की पत्नी को ले गए थे। इससे मोहित नाराज था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक मोहित की दो बेटियां हैं। मोहित के गले में जिस साड़ी से फंदा लगा था, वह साड़ी उसकी पत्नी की बताई गई है।