फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mameri sister-in-law got Amit killed by brother-in-law's sons, three arrested

Budaun News: ममेरी भाभी ने जेठ के बेटों से कराई थी अमित की हत्या, तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mameri sister-in-law got Amit killed by brother-in-law's sons, three arrested
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने बुधवार को अमित हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अमित की हत्या उसकी ममेरी भाभी ने अपने जेठ के दो बेटों से कराई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अमित की हत्या कर उसका शव फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने 25 मार्च की रात गांव श्यामपुर के जंगल से एक युवक का शव बरामद किया था। उसकी शिनाख्त बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र पाल के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

चूंकि बिल्सी थाने में अमित की गुमशुदगी दर्ज थी, लिहाजा उसी मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया। अमित के दोनों मोबाइल भी गायब थे, इसलिए स्वॉट टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया। सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाकर पुलिस ने संभल जिले के थाना हजरगढ़ी इलाके के एक गांव में रहने वाली अमित की ममेरी भाभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि अमित के पास उसके अश्लील फोटो और वीडियो थे। इनके सहारे ब्लैकमेल कर वह तीन साल से संबंध बना रहा था। वह विरोध करती तो अमित फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे वह परेशान हो गई थी।
उसने अपने जेठ के बेटे संजय और सुनील को सारी बात बताई तो तीनों ने योजना तैयार कर बहाने से अमित को अपने घर बुलाया। इसके बाद संजय और सुनील उसे घुमाने के बहाने जंगल में ले गए। वहां गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कार से उसका शव फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर के जंगल में फेंक दिया।

अमित के दोनों मोबाइल तोड़कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद संजय और सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ बिल्सी एके सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों में अमित की हत्या की गई थी। महिला समेत तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed