{"_id":"6a4024c145fd11307a01a940","slug":"mahesh-navami-celebrated-with-great-fervor-meritorious-students-honored-badaun-news-c-123-1-sbly1006-167161-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धूमधाम से मनाई महेश नवमी, मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धूमधाम से मनाई महेश नवमी, मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी। संवाद
बिल्सी। कछला रोड स्थित रंजना प्रयाग कुंज में शुक्रवार की रात माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने दीप जलाकर मां सरस्वती एवं भगवान महेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विवेक माहेश्वरी की पुत्री अतिथि माहेश्वरी को विशेष शैक्षिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और महिलाओं का भी सम्मान किया गया।
रजनीकांत माहेश्वरी ने समाज की एकता और अखंडता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नए कक्ष के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व उपसभापति माहेश्वरी महासभा अशोक सोमानी ने समाज की गिरती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज के विस्तार पर बल दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में गंगा आरती और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन से प्रभावित होकर अशोक सोमानी ने समिति को 51 हजार रुपये, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी एवं जिला अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी ने 21-21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
समिति ने श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को दो कंप्यूटर भी भेंट किए। इस अवसर पर राकेश कुमार माहेश्वरी, राजेंद्र कुमार क्लांति, ओम तापड़िया, सुभाष बाहेती, शलभ बाबू माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, उमेश तोषनीवाल आदि मौजूद रहे।