{"_id":"65aa755a35ff744ed6067584","slug":"maharana-pratap-remembered-on-his-death-anniversary-badaun-news-c-123-1-bdn1005-11950-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप को किया याद
विज्ञापन
सर्व समाज ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।स्रोत-स्वयं
उल्लेखनीय कार्य करने पर दातागंज के ब्लाॅक प्रमुख सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा को फूल मालाओं से सजाकर माल्यार्पण किया गया।
जिले के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे राष्ट्रभक्त, महान योद्धा थे। शस्त्र और शास्त्र पर उनका समान अधिकार था। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी वीरगाथा की कहानियां भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में सुनाई जाती हैं।
इस अवसर पर उझानी में सम्राट अनंगपाल तोमर एवं बदायूं बाइपास स्थित चौराहे पर महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को मांगपत्र प्रेषित किया गया। साथ ही दातागंज से चार बार विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया तथा जिला सहकारी बैंक के कई बार अध्यक्ष रहे स्व. मुनेन्द्र पाल सिंह की स्मृति में द्वार व पार्क का निर्माण कराएं जाने पर ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र सिंह शाक्य, ब्लाॅक प्रमुख के पति दिनेश कुमार सिंह, ब्लाॅक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, प्रतिष्ठित समाजसेवी रवि प्रताप सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ.उमा सिंह गौर, राणा प्रताप सिंह, ज्वाला प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।