फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   madhu chandra take oath of jila panchayat adhyksh

शपथ लेकर जिले की प्रथम नागरिक बनीं मधु चंद्रा

Thu, 14 Jan 2016 07:45 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Thu, 14 Jan 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
madhu chandra take oath of jila panchayat adhyksh
राज्यमंत्री यादव ने अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में पहली बार अनुसूचित जाति की पढ़ी-लिखी महिला निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। जिला पंचायत की सदन में सभी युवा पीढ़ी के सदस्यों के निर्वाचित होने से क्षेत्र में विकास कार्यों को अधिक बल मिलेगा। पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत की पूरी टीम आपसी समन्वय से विकास कार्य कराए तो शीघ्र ही क्षेत्र का पिछड़ापन दूर होगा, ग्रामीणों को बहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य, सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव, निजी सचिव विपिन यादव, नीरज राठौर सहित दातागंज के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष चेतना सिंह, उनके पति नरेश प्रताप सिंह यादव ने भी पूरी टीम को बधाई दी। अध्यक्ष चंद्रा ने जनता, सदस्यों के अलावा सांसद धर्मेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। कहा कि जिला पंचायत की पूरी टीम आपसी समन्वय और सामंजस्य से विकास कार्यों को विशेष तरजीह देगी। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने विचार रखे। समारोह में एएमए हरिपाल सिंह यादव, इंजीनियर संजय शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी विनोद यादव, कर अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जेई हरिओम, चरन सिंह आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।  
विज्ञापन


पीएसी बैंड ने की मधु चंद्रा की अगवानी
बदायूं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा शपथ ग्रहण समारोह में बरेली के आए पीएसी के बैंड की अगवानी में पहुंची। किसी भी जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार स्वागत में पीएसी का बैंड मंगाया गया था। बैंड की राष्ट्रीय गीतों की धुनों ने शपथ ग्रहण समारोह को एक अलग माहौल प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष पूनम नहीं दिखी समारोह में
बदायूं। परंपराओं पर जाएं तो जिला पंचायत के नए अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष भी रहे हैं। यह परंपरा लंबे समय तक जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं चेतना सिंह यादव ने भी निभाई थी, जब पूनम यादव अध्यक्ष बनीं थीं। अब मधु चंद्रा अध्यक्ष बनीं तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष नहीं दिखाई दीं। इसे लेकर वहां मौजूद लोगों में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed