फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man blackmailed the constable wife by making a video in Budaun

सिपाही की पत्नी से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने नहाते समय बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर लूटी आबरू

Fri, 21 Jun 2024 12:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 12:02 PM IST
सार

बदायूं में एक सिपाही की पत्नी ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि युवक ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल किया। 

विज्ञापन
man blackmailed the constable wife by making a video in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में पुलिसकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है कि  उसने एक महीने पहले नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। वह पत्नी के साथ किराये पर मकान लेकर रह रहे थे। पड़ोसी युवक पानी लेने को उनके मकान मालिक के घर में आता जाता रहता है। किसी दिन उसने नहाते समय छत से सिपाही की पत्नी का वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन


महिला ने अपने पति से शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने डर की वजह से युवक की हर बात मानना शुरू कर दी। कई दिन बाद उसने अपने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed